श्रद्धा के साथ अपने रिलेशन के बारे में ये क्या बोले आदित्य

मुंबई| आशिकी 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जोड़ी आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ डेटिंग की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वह फिलहाल सिंगल हैं और खुश हैं। ‘आशिकी 2’ में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।
आदित्य ने एक बयान में कहा, “मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं, सिंगल हूं। मुझे लगता है कि सिंगल होना खराब नहीं है।”
आदित्य जल्दी ही फिल्म ‘फितूर’ से दर्शकों से रूबरू होंगे, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। इस फिल्म से पहली बार आदित्य और कैटरीना कैफ की जोड़ी रुपहले पर्दे पर नजर आएगी।
बताया जाता है कि फिल्म चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ से प्रेरित है। यह फिल्म बजट को लेकर काफी समय से अटकी थी, लेकिन अब यह पटरी पर आ गई है। यह अगले साल रिलीज होने वाली है