हाई अलर्ट जारी, दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटों में तबाही मचाने वाले बारिश की संभावना

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत किया हैै। मौसम विभाग के अनुसार अगले अगले 24 से 48 घंटों में मानसून तबाही मचा सकता है। लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत डी गई।
बता दे कि मानसून पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच गया और अब इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि 29 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। वहीँ उत्तर भारत के कई हिस्सों में मॉनसून से पहले की बारिश हो रही है।
Delhi witnesses a change in weather and receives rainfall. Visuals from Mandi House & Feroz Shah Road. pic.twitter.com/lSjNvKMyAh
— ANI (@ANI) June 27, 2018
इससे पहले बुधवार को मॉनसून से पहले हुई बारिश से दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती भीषण गर्मी से राहत मिली।
बुधवार सुबह दिल्ली एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद) में पर काले बादल छाए रहे और सुबह से हल्की से तेज बारिश हुई।
अन्य राज्यों में भी हुई बारिश
जम्मू में बादल छाए रहे और तापमान आठ डिग्री नीचे गिरा। शिमला मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून का आगमन हुआ। आमतौर पर मानसून यहां 25 जून तक पुहंचता है।