इन राज्यों में होली के रंग पड़े फीके, तेजी से बढ़ा कोरोना (Corona) का खतरा
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के करीब 80% नए मामले महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के करीब 80% नए मामले महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं। इन राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है।
कोरोना वायरस के क़रीब 80% नए मामले महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं। इन राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2021
महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में पुणे में 7,090 नए COVID-19 के मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से 3,756 लोगों की रिकवरी और 37 मौतें दर्ज की गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार की रात (28 मार्च) से राज्य में रात्रि कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने का निर्देश दिया है। मुंबई (Mumbai) में आज 5513 नए COVID-19 मामले रिपोर्ट किए गए है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 4,99,784
|
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 4,37,185
|
कोरोना वायरस से मृत्यु | 9,761
|
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 53,008
|
नागपुर में 35 लोगों की मृत्यु
नागपुर जिले में COVID19 के 4,095 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 1,943 लोग डिस्चार्ज हुए और 35 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना संक्रमण के कुल मामले | 2,11,162
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज | 1,69,407
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 36,936
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 4,819
|
पंजाब में संक्रमण का आंकड़ा
पंजाब (Punjab) में 3,176 नए कोविड के मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 1,816 लोग डिस्चार्ज और 59 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले |
2,26,059
|
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 1,96,831
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 22,652
|
कोरोना संक्रमण से मृत्यु | 6,576
|
गुजरात में संक्रमण का आंकड़ा
गुजरात (Gujarat) में पिछले 24 घंटों में 2,190 नए COVID19 मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 1,422 मरीज डिस्चार्ज और 6 मौतें दर्ज की गई हैं।
कर्नाटक में संक्रमण
कर्नाटक (Karnataka) में COVID-19 के 2,566 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 1,207 लोग डिस्चार्ज हुए और 19 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े: Assembly Election Live Updates: बंगाल चुनाव में 7.72% वोटिंग, असम cमें CM ने कही बड़ी बात