इस कनेडियन अभिनेत्री ने कैसे किया Morocco से Mumbai का सफर, फेस किया कई रिजेक्शन
अभिनेत्री के अलावा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी है। साल 2018 में जॉन अब्राहम(John Abraham) की सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म से ज्यादा इसका सॉन्ग दिलबर (Dilbar song) चर्चा में रहा था।

नई दिल्ली: नोरा फतेही एक कनेडियन (Canadian) मॉडल-अभिनेत्री हैं। नोरा मॉडल और अभिनेत्री के अलावा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी है। साल 2018 में जॉन अब्राहम(John Abraham) की सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म से ज्यादा इसका सॉन्ग दिलबर (Dilbar song) चर्चा में रहा था और आज भी चर्चा में है। इस गाने ने रातों रात नोरा फतेही (Nora Fatehi) को सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा कर दिया था।

‘दिलबर गर्ल’ को कैसे मिली पहचान
हालांकि नोरा उससे कई साल पहले ही भारत आ चुकी थीं, वो काम भी कर रही थी लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई थी जो दिलबर सॉन्ग ने दिलाई। जब नोरा भारत में अपना नाम कमाने के इरादे से आईं तो हर स्ट्रगलर की तरह उन्हें भी काफी रिजेक्शन देखने पड़े थे। जिससे वो बिल्कुल टूट गई थी। नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर नुरा फतेही के 21 मिलीयन फोलोवरस है। अभी हाल में 9 फरवरी को नोरा फतेही का जन्मदिन भी था। जिसमें उन्हे सोशल मिडीया पर डेर सारी बधाईया मिली।
यह भी पढ़े: B’day Special: फेमस बेली डांसर और ‘दिलबर गर्ल’ का जन्मदिन आज, जानिए कैसे बनी डांस क्वीन
More pics of beautiful Nora Fatehi for her Magazine cover shoot for @zahrat_khaleej 😍🤩🔥❤️#NoraFatehi #WeLoveNoraFatehi pic.twitter.com/9WQ0k9zk42
— Nora Fatehi Love (@Norafatehi_love) February 9, 2021
नोरा ने ज़ाहिर की दिल की बात
एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टीव रहती हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए मोरक्को से मुंबई का सफर तय की है। तब नुरा ने काफी ऑडिशन भी दिए थे। हर बार उन्हे ऐसा लगता था की इस बार वह सेलेक्ट हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं होता था। फिर हर बार उन्हें रिजेक्शन फेस करना होता था। अंदर से नोरा टूट गई थी उन्हे लगने लगा था कि शायद यहां उनका कुछ नहीं होगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धीरे धीरे दिन, महीने साल निकलते गए और नोरा को वो मौका मिल गया जिसकी उन्हें तलाश थी। नोरा फतेह कितनी अच्छी डांसर है यह तो बताने की जरुरत नहीं है लेकिन नुरा डांसीग के साथ एक्टींग भी करना चाहती है। वह बस मौके की तालाश में है।
यह भी पढ़े: वो 4 दावेदार जिनके सिर सज सकता है BIGG BOSS 14 का ताज!