ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर फिर मंडराए संकट के बादल, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
ऋतिक फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्टर को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मामले में समन भेजा है।

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऋतिक फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्टर को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मामले में समन भेजा है। ऋतिक को 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के क्राइम ब्रांच बुलाया गया है। उनका बयान क्राइम ब्रांच के क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट (Criminal Intelligence Unit) में दर्ज किया जाएगा।
कुछ दिन पहले ही ऋतिक के इस मामले को साइबर सेल (Cyber cell) से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया था। मामला ट्रांसफर करने की जानकारी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने खुद दी थी। रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी (Mahesh Jethamlani) ने मामला ट्रांसफर करवाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
इस पत्र में महेश जेठमलानी ने लिखा कि 2013 से 2014 के बीच ऋतिक को एक्ट्रेस कंगना रनौत की ई-मेल आईडी से भेजे गए मेल के मामले में अभी तक साइबर सेल किसी भी तरह प्रगति नहीं कर पाई है। इसी के मद्देनज़र इस मामले को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया जाए। साथ ही वकील ने ये भी कहा कि इस पूरे मामले में ऋतिक पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :
- मोटेरा स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखने पर Kapil Dev ने कहा..
- क्या ‘Harry Potter’ फेम एमा वॉटसन ( Emma Watson ) फिल्म करियर को कर दी अलविदा? जानिए पूरा मामला
2016 से चल रहा है विवाद
दरअसल ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच पैदा हुआ यह विवाद 2016 का है। ऋतिक का आरोप है कि उन्हें 2013 से 2014 के बीच 100 मेल किए गए थे। उनका कहना है कि यह सभी मेल एक्ट्रेस कंगना रनौत की मेल आईडी से किये गए थे। इस मामले को लेकर एक्टर ने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बता दें कि उस दौरान दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को नोटिस भी भेजा था। ऋतिक ने नोटिस भेजकर कंगना से माफ़ी मांगने को कहा था।