केजरीवाल का बड़ा दावा, ‘अगर मिल जाएं ये सुविधाएं तो पूरी Delhi को कर देंगे वैक्सीनेट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की ‘चौथी वेव’ आई है, इसके साथ ही उन्होंने पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करने का बड़ा दावा किया है

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण हवा की रफ्तार से भी तेज बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में आए दिन लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। इसी बीच बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने यह दावा किया है कि अगर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की डोज देने में आयु सीमित हटा दी जाए और ये सुविधाएं दे दी जाए तो वो पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।
कोरोना वायरस की चौथी लहर
दिल्ली (Delhi) में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LNJP अस्पताल का दौरा किया है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि, दिल्ली में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये ‘चौथी वेव’ आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली को वैक्सीनेट
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमित हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।
दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19 pic.twitter.com/IASAQnmUij
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2021
दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 8,521 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 5,032 लोग डिस्चार्ज हुए और 39 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 7,06,526
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 6,68,699 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 11,196 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 26,631 |
हरियाणा में COVID-19 के नए मामले
हरियाणा (Haryana) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,994 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए और 11 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 18,142 |
कोरोना संक्रमण के कुल मामले | 3,10,504 |
संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 2,89,121 |
कोरोना से कुल मृत्यु |
3,241 |
यह भी पढ़े: Bihar Crime: भीड़ का क्रूर चेहरा आया सामने, थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या