शिकारी खुद पिंजड़े में फंसे

कानपुर। नीलगाय का शिकार प्रतिबंधित होने के बावजूद सात शिकारी पिंजड़े में पहुँच गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से खाल व मांस के साथ शिकार के औजार बरामद किये हैं।
राजस्थान से शिकार करने आये बिलविन निवासी पंचम, हमीरपुर के मौदहा के अरतरा निवासी रामबली, कानपुर के परास निवासी हीरा, अरुण, रामनरेश, महावीर व दीपू को पुलिस ने अपने पिंजड़े (हवालात) पहुँचा दिया। इनके पास से एक बन्दूक, कुल्हाड़ी व छूरा आदि भी बरामद किया गया है। घाटमपुर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मांस को जाँच के लिए भेजा है।