अगर शरीर में है विटामिन डी की कमी, तो हो सकता है ये गंभीर समस्या

मानव शरीर के लिए जरुरी विटामिन डी की कमी के कारण आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती गर्मी से शरीर में पानी की कमी, धूप की कमी और कैल्शियम की कमी ये सभी विटामिन डी की कमी के कारण हो सकते हैं। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाता है। इसके अलावा हमारा खानपान भी ऐसा हो गया है कि जरूरी तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती। जिसके चलते हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है।

विटामिन-डी की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो जाती हैं। बिना काम किए ही जल्दी थकना, जोडों में दर्द की शिकायत, पैरों में सूजन, मांसपेशियों में कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जांच के बाद पता चलता है कि इन लोगों में विटामिन डी की कमी है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण| हाई ब्लड प्रेशर होना, थकान महसूस करना, हड्डियों में दर्द होना, मांशपेशियों में कमजोरी महसूस होना, तनाव में रहना, बाल झड़ना, बार-बार इन्फेक्शन होना या फिर सांस लेने में दिक्कत होना|

विशेषज्ञों के अनुसार रिफाइंड तेलों का अधिक इस्तेमाल विटामिन डी की कमी के मामले बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। रिफाइंड तेलों में ट्रांस फैट होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल मॉलिक्यूल के बनने की मात्रा को कम कर देता है। कोलेस्ट्रॉल मॉलिक्यूल शरीर में विटामिन डी के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। अपनी खानपान में लोगों को मछली, अनाज, मशरुम, अंडे, पनीर, दूध, पनीर और संतरे का रस शामिल करना चाहिए।