रेस्टोरेंट के नाम पर चला रहें अवैध हुक्का बार (Hookah Bar) का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में रेस्टोरेंट के नाम पर चोरी छिप्पे हुक्का बार (Hookah Bar) चलाये जा रहे है। बीते शनिवार को हजरतगंज पुलिस ने ‘द फॉरेस्ट कैफ़े’ में छापेमारी कर 23 लोगों को मौका-ए-वारदात से पकड़ लिया। कैफे के अंदर से कुल 14 हुक्का बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हुक्का पीने आए 20 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं रेस्टोरेंट के तीन मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानें क्या पूरा मामला
हजरतगंज थाना के इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की रेस्टोरेंट के लाइसेंस पर चोरी छिपे हुक्का बार (Hookah Bar) चलाने की सूचना मिली थी। इस दौरान एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उन्होंने पुलिस बल के साथ वहां छापेमारी की। कैफे के भीतर हर तरफ लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। कैफे संचालक सूर्य प्रकाश शुक्ला, कासिफ और सिदक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है। कैफे के संचालक पर विभिन्न धाराओं पर FIR दर्ज कर ली गयी है।
कैफे का मुख्य मालिक रेहान मौके पर मौजूद नहीं था। आरोपित रेस्टोरेंट के लाइसेंस पर रोक के बावजूद भी हुक्का बार (Hookah Bar) चला रहे थे। रेस्टोरेंट के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। बता दें कि पूर्व में भी राजधानी पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर हुक्का परोसने वालों के खिलाफ कार्यवाही की थी।
यह भी पढ़ें:
- अतीक अहमद (Atique Ahmed) से जुड़े हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 50 करोड़ की संपत्ति सील
- प्राचीन हनुमान मंदिर तोड़ने पर बवाल, AAP ने कहा BJP ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा