मनरेगा मजदूर संघ की बैठक में मिल जुलकर कार्य करने पर दिया गया बल


लखनऊ: मनरेगा मजदूर संघ बस्ती मण्डल द्वारा संगठन गठन और विस्तार को लेकर प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनरेगा मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी और प्रदेश मीडिया प्रभारी रविन्द्र नाथ दहीवाल रहे।
मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर रविन्द्र नाथ दहीवाल ने मजदूरों के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की। मनरेगा मजदूर संघ को बुलंदियों पर ले जाने के लिए सभी से मिल जुलकर कार्य करने का बल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना का विस्तार से वर्णन करते हुए उसमें व्याप्त खामियों के दूर करने के उपायों पर जोर देकर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठित होने का आवाहन किया। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संघ के विचारों से जोड़े। जिससे संघ मजदूरों का एक मजबूत सहयोगी बन सके।
कमलेश त्रिपाठी ने संगठन के मजबूती पर बल देते हुए कहा कि देश का मजदूर तभी मजबूत होगा जब उसके हक को मनरेगा मजदूर संघ दिलाकर रहेगा। देश के मजदूर मजबूत होंगे तो राष्ट्र का विकास भी तेजी से बढ़ेगा। जिला महासचिव हेमराज मिश्र के संयोजन में कार्यक्रम को मूल रूप दिया गया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रदीप शुक्ल ने किया।
मनरेगा मजदूर संघ की बैठक में जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, सजन लाल, त्रिलोक चंद त्रिपाठी, रविन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, संजय पांडेय, सुनील दूबे, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार कर्मचारियों को देगी 10 हज़ार का फेस्टिव एडवांस, जानिये क्या है सरकार की स्कीम