सोनम की शादी की तैयारियों में जुटी श्रद्धा कपूर, हल्दी में ये ड्रेस पहन कर जमाएंगी रंग

मुंबई। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर की मोस्ट स्टाइलिश एंड ब्यूटी आइकॉन बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की इनदिनों शादी की चर्चाएँ सुर्ख़ियों पर है। कभी वेडिंग डेस्टिनेशन, कभी वेडिंग डेट और अब लहंगे के लिए सोनम कपूर की चर्चाओं से माहौल गरम है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सब सोनम कपूर को शादी की बधाई देना शुरु कर दिया है।
बताया जा रहा है सोनम की शादी में बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है। इन्हीं नामी हस्तियों में शामिल है नाम श्रद्धा कपूर का भी। कहा जा रहा है श्रद्धा बड़े ही जोर शोर से शादी की तैयारियों में लगी हुई हैं। ऐसे में श्रद्धा ने सोनम की हल्दी के लिए उनके लिए एक ड्रेस सेलेक्ट की है। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक शेयर भी किया है। आप भी देखें तस्वीर-
Shraddha Kapoor is going for the “biggest Haldi ceremony”! Last speculation I heard was Sonam Kapoor’s wedding with her current boyfriend, so is it really her Haldi ceremony that Shraddha Kapoor is going for?Any guesses? #ShraddhaHaldiCeremony pic.twitter.com/lmlnl3Ed0W
— Bhumika Thakkar (@bhumika_t) April 24, 2018
साथ ही उन्होंने सोनम की शादी और हल्दी को साल का सबसे बड़ा जश्न बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह कुछ अलग तरह की शादी चाहती है। उन्हें लगता है शादी में खूब सारा पैसा खर्चा होता है। जो कि उन्हें अच्छा लगता नहीं लगता है। उन्हें पैसे इस तरह से बर्बाद करने से अच्छा लगता है कि वह घर पर ही शादी कर लें। मुझे लगता है सारे रसम रिवाज करना ज़रूरी है लेकिन मैं इतने पैसे खर्च करने में विश्वास नहीं रखती।
जानकारी के मुताबिक सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोनम की शादी में कोरियोग्राफर फराह खान कोरियोग्राफी कर रही हैं। सोनम कपूर फैशन डिज़ाइनर अनामिका का डिजाईन किया हुआ लहंगा फन सकती हैं।