इन फिल्मों में सुशांत सिंह हुए थे रिप्लेस, लिस्ट में शामिल है ‘रामलीला’ और ‘बेफिक्रे’

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद विवादों का जा दौर चला है वह अभी थमता नहीं दिख रहा है। क्रांगेसी नेता संजय निरूपम ने यह दावा किया है कि ‘छिछोरे’ की सक्सेस के बाद सुशांत ने 7 फिल्में साइन कर ली थीं, लेकिन 6 महीने के अंदर वह 7 में से 6 फिल्मों से हाथ धो बैठे थे। अब संजय निरूपम का यह दावा कितना ठोस है यह तो नहीं पता। लेकिन बीते कुछ सालों में सुशांत ने कई बार बड़ी फिल्मों से हाथ धोया था, वो भी अलग-अलग वजहों से। डालिए इस लिस्ट नज़र –
गोलियों की रासलीला राम-लीला –
2013 में रिलीज़ हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ने रणवीर सिंह के करियर को जबरदस्त उछाल दिया था। लेकिन इस फिल्म के लिए रणवीर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थे। संजय अपनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को साइन करना चाहते थे। लेकिन अफसोस सुशांत यशराज फिल्म के साथ तीन फिल्मों वाले कॉन्ट्रेक्ट में बंधे थे। वह YRF की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ कर रहे थे।
YRF ने उन्हें अपने प्रोडक्शन हाउस से हटकर दूसरे प्रोडक्शन हाउस की फिल्म करने की इजाज़त नहीं दी। नतीजा ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ सुशांत के हाथ से निकल गई। हैरानी की बात यह रही कि रणवीर सिंह भी तब YRF के साथ तीन फिल्मों वाले कॉन्ट्रेक्ट में बंधे थे। लेकिन उन्हें यह इजाज़त दे दी गई।
बेफिक्रे –
रणवीर सिंह के हाथों सुशांत ने एक बार और मात खाई। वह फिल्म थी ‘बेफिक्रे’ । रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा दांव खेलना चाहते थे। वह सुशांत को लेकर फिल्म ‘बेफिक्रे’ बनाना चाहते थे, लेकिन तब तक सुशांत और आदित्य चोपड़ा के बीच खटास पैदा हो चुकी थी।
नतीजा यह रहा कि आदित्य चोपड़ा ने अपनी इस फिल्म में वाणी कपूर के अपोज़िट रणवीर सिंह को साइन कर लिया, और सुशांत के हाथ से दूसरी बड़ी फिल्म फिसल गई।
आशिकी 2 –
भट्ट कैंप की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी 2’ भी इस लिस्ट में शामिल है। सुशांत ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, यहां की लीड रोल के लिए फाइनल भी हो गए थे। लेकिन अचानक समीकरण कुछ इस तरह बदले की सुशांत की जगह फिल्म में एक्टर आदित्य रॉय कपूर को साइन कर लिया गया।
औरंगज़ेब –
2013 में रिलीज़ हुई अर्जुन कपूर की फिल्म ‘औरंगज़ेब’ के लिए भी पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत ही थे। लेकिन YRF ने बाद में सुशांत की जगह फिल्म अर्जुन कपूर को साइन कर लिया था।
पानी –
शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ यह वो फिल्म थी, जिसके लिए सुशांत ने अपना सबकुछ झोंक दिया था। सुशांत की आत्महत्या के बाद खुद शेखर कपूर ने ट्विटर पर लिखा था कि कैसे फिल्म बंद हो जाने के बाद सुशांत उनके कंधे पर सिर रखकर रोए थे।
शेखर कपूर के मुताबिक सुशांत ने इस फिल्म के लिए कई वर्कशॉप अटैंड किए थे। वह बेसब्री से फिल्म के शुरु होने का इंतज़ार कर रहे थे। इस दौरान उन्होने कई फिल्मों के ऑफर भी ठुकराए थे, ताकि अपनी डेट्स को ‘पानी’ के लिए फ्री रख सकें। लेकिन दो साल तक इंतज़ार करने के बाद फिल्म शुरु नहीं हो पाई। और अंतत: यशराज प्रोडक्शनस ने इस फिल्म को प्रोड्यूसर करने से इंकार कर दिया। जिसका बाद फिल्म डिब्बा बंद हो गई। और सुशांत को गहरा सदमा लगा।
बाजीराव-मस्तानी –
‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के बाद संजय लीला भंसाली ने सुशांत को अपनी अगली फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में लेना चाहा, लेकिन अफसोस उस वक्त सुशांत शेखर कपूर के साथ फिल्म ‘पानी’ की तैयारियों में जुटे थे। वह किसी भी कीमत पर ‘पानी’ शुरू करना चाहते थे, यही वजह रही कि उन्होने ‘बाजीराव-मस्तानी’ को करने से मना कर दिया, और तब जाकर यह फिल्म रणवीर सिंह के झोली में आ गई।
फितूर-
2016 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘फितूर’ जिसमें आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी, यह फिल्म पहले सुशांत सिंह राजपूत को ही ऑफर की गई थी। फिल्म के निर्माता अभिशेक कपूर जो सुशांत के साथ फिल्म ‘काई पो चे’ में काम कर चुके थे वह सुशांत को ‘फितूर’ में लेना चाहते थे। लेकिन बिज़ी होने की वजह से सुशांत को यह फिल्म ठुकरानी पड़ी थी।
हाफ गर्लफ्रेंड –
राइटर चेतन भगत कि नॉवल पर बेस्ड फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ भी सुशांत के हाथ में आते-आते फिसल गई थी। फिल्म की शूटिंग डेट्स सुशांत की दूसरी फिल्म ‘राब्ता’ की शुटिंग डेट्स से क्लैश कर रही थी, जिसकी वजह से सुशांत को यह फिल्म ठुकरानी पड़ी थी।
रोमियो अकबर वॉल्टर –
2019 में आई फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’(RAW) को लेकर भी लंबे वक्त तक यह खबरें आ रही थीं, कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल निभाने वाले हैं। लेकिन अचनाक फिल्म को जॉन अब्राहम ने साइन कर लिया ।
सड़क 2 –
‘आशिकी 2’ हाथ से फिसल जाने के बाद सुशांत को भट्ट कैंप कि फिल्म ‘सड़क 2’ में काम करने का मौका मिलने वाला था। इस फिल्म के लिए सुशांत ने कई बार मुकेश भट्ट से जाकर मुलाकात भी की थी। खुद मुकेश भट्ट ने बताया था कि महेश भट्ट और आलिया भट्ट भी जानते थे कि ‘सड़क 2’ के लिए सुशांत कितने एक्साइटिड हैं। लेकिन अफसोस यहां भी बात नहीं बन पाई, किन्ही वजहों से भट्ट कैंप ने इस फिल्म में भी सुशांत की बजाए आदित्य रॉय कपूर को साइन कर लिया।
सारे जहां से अच्छा –
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म चांद पर कदम रखने वाले पहले इंसान राकेश शर्मा की बायोपिक होनी थी। फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए कई बड़े स्टार्स को अप्रोच किया गया था। जिसमें आमिर खान, शाहरुख खान और सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। लेकिन किन्हीं वजहों से इस फिल्म से भी सुशांत को हाथ धोना पड़ा।
राइफल मैन – 15 जनवरी 2019 को ठीक आर्मी डे दिन सुशांत की फिल्म राइफल मैन का ऐलान किया गया था। यह फिल्म 1962 में हिंदुस्तान और चीन के बीच हुए युद्ध पर बेस्ड थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह को महावीर चक्र प्राप्त मेजर जसवंत सिंह का भूमिका अदा करना था लेकिन सुशांत की ये फिल्म भी डिब्बाबंद हो गई।