Covid-19 के इस खतरनाक दौर में Kitchen में इन पांच चीजों की सफाई बेहद है जरूरी
किचन (Kitchen) में साफ-सफाई का ख्याल रखना काफी आवश्यक है क्योंकि अगर आपका किचन गंदा होगा तो आपके शरीर के अंदर भी यह गंदगी जाएगी।

लखनऊ: कोरोना की दूसरी लहर काफी बेकाबू हो गई है। इसकी चपेट में अब ज्यादा से ज्यादा लोग आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आस पास की जगहों और चीजों को साफ रखें और रोजाना सैनिटाइज करें। यूं तो इस दौरान घर को साफ रखना काफी जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपने किचन को अच्छी तरह से साफ रखें। किचन (Kitchen) में साफ-सफाई का ख्याल रखना काफी आवश्यक है क्योंकि अगर आपका किचन गंदा होगा तो आपके शरीर के अंदर भी यह गंदगी जाएगी।
kitchen में रखें इन चीजों का ध्यान
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन की किस चीजों की रोजाना सफाई जरूरी है। आप किचन की स्लैब पर सब्जियां काटने के साथ ही कई चीजें रखती हैं। जिसके चलते स्लैब पर गंदगी और कीटाणु का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में इसे रोजाना साफ करना जरूरी है।
सिंक पर लोग अक्सर बर्तन को साफ तो करते हैं लेकिन इसके बाद सिंक को धोते नहीं। बर्तनों पर मौजूद तेल सिंक पर चिपक जाता है। जिसकी वजह से सिंक में कीटाणु होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में इसकी सफाई करना काफी जरूरी है।
फ्रिज में अनेको प्रकार का सामान रखना काफी जरूरी होता है नहीं तो वह सामान खराब हो सकता है। ऐसे में सामान निकालने के लिए फ्रिज को दिनभर में कई बार खोलना पड़ता है। जिससे हमारे हाथों के जरिए कीटाणु फ्रिज में पहुंच सकते हैं। इसलिए इसकी सफाई करना काफी जरूरी होता है।
किचन का कपड़ा यानी किचन में काम करते हुए चाहें कोई बर्तन पोछना हो या फिर हाथ किचन का कपड़ा दिन में न जाने कितनी ही बार इस्तेमाल होता है।यह कपड़ा दिखने में चाहें जितना साफ़ हो अगर इसे रोज़ाना धोकर साफ़ न किया जाए तो इसमें भी कीटाणु होने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें
- IPL 2021: इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं Rohit और Warner, देखें Playing XI
- Border पर भिड़े हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, Firing में एक की मौत
कुरेदान किचन में रखें कुरेदान (Dustbin) को रोज साफ करें। अगर आप इसे रोज साफ नहीं कर सकते तो घर और किचन से दूर रखें। कुरेदान को साफ रखना भी बहुत जरुरी है। इसमें कीटीणु की संभावना सबसे अधिक है।