IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

नई दिल्ली: इंग्लैंड ( England ) की टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारत ( India ) दौरे पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से हो रहा है। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ( Team India ) के लिए एक अच्छी खबर आई है। धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ( KL Rahul ) ने फिटनेस टेस्ट पूरा कर टीम में वापसी कर ली है।
केएल राहुल की वापसी
Glad to have completed my rehab strong.
No better feeling than being back fit and healthy 🧿
Always fun to get back with the boys, and an honour to represent 🇮🇳
Looking forward to the home series 🙌 pic.twitter.com/TsGc6HErPr— K L Rahul (@klrahul11) February 2, 2021
ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) दौरे पर चोटिल होने के बाद केएल स्वदेश वापस लौट आए। राहुल के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी थी, जिसके चलते वह आखिरी दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं और टीम में शामिल हो गए हैं। राहुल ने अपने ट्वीटर पर टीम में वापसी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया। फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता। खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है। देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है। मेरी नजरें अब घरेलू सीरीज पर टिकी हैं।”
5 फरवरी से होगा आगाज
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी को चेन्नई के चिदंबरम से होगा। सीरीज के पहले दो मुकाबले चेन्नई में ही खेले जाएंगे। बाकी के दो मुकाबले अहमदाबाद में होंगे।
देखें टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
तारीख |
मुकाबला | जगह |
समय |
04 से 08 अगस्त |
पहला मुकाबला | नॉटिंघम |
3:30 बजे |
12 से 16 अगस्त |
दूसरा मुकाबला | लॉर्ड्स, लंदन |
3:30 बजे |
25 से 29 अगस्त |
तीसरा मुकाबला | लीड्स |
3:30 बजे |
02 से 06 सितंबर |
चौथा मुकाबला | ओवल, लंदन |
3:30 बजे |
10 से 14 सितंबर |
पांचवां मुकाबला | मैंचेस्टर |
3:30 बजे |
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: गंभीर का विराट पर पलटवार, तारीफ में गढ़े कसीदे