IND vs ENG: इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी ही टीम से भिड़ेगी Virat की Team India

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड ( England ) की टीम 4 टेस्ट, 3 वनडे और 5 T-20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इंग्लैंड का यह दौरा 5 फरवरी को टेस्ट सीरीज से शुरु होकर 28 मार्च को T-20 पर खत्म हो जाएगा। जिसके बाद जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इंग्लैंड से भिड़ने से पहले भारतीय टीम अपनी ही ‘ए’ से अभ्यास मैच खेलेगी।
इंग्लैंड में इंडिया ए से भिड़ेगी विराट आर्मी
टीम इंडिया ( Team India ) 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। लेकिन वह सीरीज शुरु होने से पहले इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी ही इंडिया ए टीम का सामना नॉटिंघमशायर के काउंटी मैदान पर करेगी।
NCCC ने बयान जारी कर दी जानकारी
नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ( NCCC ) ने एक बयान जारी कर बताया कि इस साल गर्मियों में काउंटी मैदान पर दुनिया के कुछ बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अपनी ही भारत ए के खिलाफ अभ्यास करेगी।
4 अगस्त से शुरु होगी टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड दौरे पर भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन इस प्रकार है-
तारीख |
मुकाबला | जगह | समय |
04 से 08 अगस्त | पहला मुकाबला | नॉटिंघम |
3:30 बजे |
12 से 16 अगस्त |
दूसरा मुकाबला | लॉर्ड्स, लंदन | 3:30 बजे |
25 से 29 अगस्त | तीसरा मुकाबला | लीड्स |
3:30 बजे |
02 से 06 सितंबर |
चौथा मुकाबला | ओवल, लंदन | 3:30 बजे |
10 से 14 सितंबर | पांचवां मुकाबला | मैंचेस्टर |
3:30 बजे |