Indian Army ने अपने अंदाज़ में शेयर किया Pawri Ho Rahi Hai वीडियो
इंडियन आर्मी के दो जवान बर्फीले पहाड़ो के बीच से Pawri Ho Rahi Hai की कॉपी करते हुए उन्होंने अपना वर्ज़न शेयर किया है।

नई दिल्ली: इस वक़्त सोशल मिडिया पर Pawri Ho Rahi Hai वीडियो ने तहलका मचा रखा है, इस पर जमकर जोक्स और मीम्स शेयर किया जा रहा है। और हर कोई इस पर अपना वीडियो बनाकर शेयर करता नज़र आ रहा है जिसमे बॉलीवुड सेलेब्रिटी क्रिकेटर्स का नाम भी शामिल है। लेकिन इस पर अब इंडियन आर्मी ने भी अपना वर्ज़न शेयर किया है जो काफी दिलचस्प है।
यह वीडियो इंडियन आर्मी ने ट्वीटर पर शेयर किया है वीडियो में इंडियन आर्मी के दो जवान बर्फीले पहाड़ो के बीच है और Pawri Ho Rahi Hai की कॉपी करते हुए उन्होंने अपना वर्ज़न शेयर किया है। वीडियो में वह कह रहे है, ‘यह हम है, यह हमारी गन है, और हम यहाँ पेट्रोलिंग कर रहे है” इंडियन आर्मी का यह वीडियो को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे है बता दे कि इस वीडियो को हज़ारो लाइक्स मिल चुके है।
Best #yehumhain so far.❤️ pic.twitter.com/pVaX4iqv9D
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 18, 2021
पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दनानीर मुबीन
आपको बता दें कि पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दनानीर मुबीन के ‘पावरी हो रही है’ वीडियो पर लोग मजेदार वर्जन बना रहे हैं। लोग इस वीडियो पर खूब मज़ा ले रहे है और अपना अपना वर्ज़न बना कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है। जिसमे अब इंडियन आर्मी ने भी अपना वर्ज़न शेयर किया है इससे पहले रणदीप हुड्डा, शहीद कपूर और विराट कोहली जैसे बड़े नाम ने अपना वर्ज़नशेयर किया था जो लोगो को काफी पसंद आया था।
यह भी पढ़े: शाहरुख़ खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा, IPL-14 ऑक्शन