भारतीय तटरक्षक बल ने श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में फंसे मछुआरों को बचाया
भारतीय तटरक्षक बल ने कोलंबो में मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर चालक दल के साथ संपर्क स्थापित किया और उन्हें सफलता पूवर्क बचा लिया।

चेन्नई: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने शुक्रवार को रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम में मंडपम से तमिलनाडु के चार मछुआरों को बचाने में सफलता हासिल की है जिनकी नाव तकनीकी खामी की वजह से श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र में डूब गयी थी।
यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया ”एक भारतीय मछुआरी नौका तकनीकी खामी के कारण श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में डूब गयी थी। चालक दल के सदस्यों के तुरंत भेजे आपात संदेश की जानकारी मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर चालक दल के साथ संपर्क स्थापित किया। इसके बाद उनकी स्थिति का पता लगाकर और उन्हें सफलता पूवर्क बचा लिया गया।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने जंगल सफारी का किया उद्घाटन, तोतों से खेलते आए नजर