फ्रांस को मिला भारत का साथ, कहा आतंकवाद से लेकर ग्लोबल वार्मिंग तक फ्रांस के साथ खड़ा है भारत
फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकी हमले की भारत ने जमकर आलोचना की है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ डट कर खड़े होने का एलान का है।

नई दिल्लीः गुरुवार को फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकी हमले की भारत ने जमकर आलोचना की है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ डट कर खड़े होने का एलान का है।
दरअसल भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला यूरोप के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे के पहले दिन हर्षवर्धन ने फ्रांस का दौरा किया। जिस दौरान उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फ्रांस का साथ देने बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीस आतंकी हमले की आलोचना करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि, आतंकवाद से लेकर ग्लोबल वार्मिंग तक और समुद्री सुरक्षा से लेकर सतत विकास लक्ष्यों तक भारत हर मोड़ पर अपने सहयोगी फ्रांस के साथ खड़ा है।
आतंकवाद पर निशाना साधते हुए भारतीय विदेश सचिव ने कहा कि, आतंकवाद और कट्टरपंथ सेंसरशिप का सबसे अधिक प्रभावी रूप बनकर उभर रहा है। पेरिस और नीस में पिछले सप्ताह की घटनाएं भयावह रही हैं। भारत फ्रांस के साथ खड़ा है।
वहीं नीस आतंकी हमले का जिक्र करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि, फ्रांस की राजधानी पैरिस और नीस शहर घटित घटनाओं को लेकर यह नहीं मान सकते कि यह केवल एक व्यक्ति का काम है या गुमराह व्यक्तियों द्वारा ऐसा किया जा रहा है। इसमें कई देशों और संगठित संस्थानों का समर्थन होता है। हम अच्छी तरह जानते हैं कि वे कौन लोग हैं, जो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला एक हफ्ते के यूरोप दौरे पर हैं, जिस दौरान वो फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन का दौरा करेंगे।