भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी, जानें कैसे हुआ उछाल
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठवें सप्ताह उछाल दर्ज, डॉलर बढ़कर 575 के पार

मुंबई: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी और 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह ढाई अरब डॉलर अधिक बढ़कर 575 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 575.29 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी है।
डॉलर में उछाल
इससे पहले 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.28 अरब डॉलर बढ़कर 572.77 अरब डॉलर, छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में करीब आठ अरब डॉलर बढ़कर 568.49 अरब डॉलर, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.71 अरब डॉलर, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर , 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।
अरब डॉलर की वृद्धि
केंद्रीय बैंक ने बताया कि 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.83 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 533.10 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार हालांकि 33.90 करोड़ डॉलर घटकर 36.01 अरब डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.90 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.68 अरब डॉलर हो गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
यह भी पढ़े:पीएम मोदी ने गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर उनके संदेशों का किया जिक्र
यह भी पढ़े:घरेलू शेयर बाजार में दर्ज की गयी साप्ताहिक बढ़त, निवेशक रखेंगे RBI के नतीजे पर नजर