भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी टॉप 10 की लिस्ट से बाहर
भारत के सबसे अमीर कहे जाने वाले मुकेश अंबानी अब दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स ने ताजा आकड़े जारी किये है जिसमे से मुकेश अंबानी अब 11वें स्थान पर हैं।

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को इस साल के अंतिम माह में सबसे बड़ा झटका लगा है। भारत के सबसे अमीर कहे जाने वाले मुकेश अंबानी अब दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स ने ताजा आकड़े जारी किये है जिसमे से मुकेश अंबानी अब 11वें स्थान पर हैं। अंबानी अब कुल 5.72 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ लिस्ट में 11वें नंबर पर आ पहुंचे है। वहीं इस साल सबसे ज्यादा एलन मस्क की दौलत बढ़ी है और वह दूसरे स्थान पर हैं।
मुकेश अंबानी की इस साल कोरोना महामारी के चलते भी उनकी ग्रोथ में कोई रुकावट नहीं आई थी, दुनिया के सबसे अमीरो की टॉप 10 में छठे नंबर तक आ गए थे। लेकिन सितंबर माह के बाद से आरआईएल के शेयरों में गिरावट आने के बाद उनकी रैंकिंग में कमी आई है। सितंबर में आरआईएल का शेयर 2,369.35 रुपये पर पहुंचा था। अक्टूबर के बाद लगातार आरआईएल के शेयर गिरने से अंबानी को नुकसान हुआ। कमाई के मामले में मुकेश अंबानी का यह साल अच्छा रहा है। इस साल उनकी दौलत में 1770 करोड़ डॉलर (1.32 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ, उनकी कुल दौलत 7630 करोड़ डॉलर यानी 5.72 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें : गोण्डा में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, बहराइच जाने के लिये मार्ग परिवर्तन
बता दें कि दुनिया के सबसे अमीरों की टॉप लिस्ट में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे नंबर और फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट चौथे नंबर और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग का नाम पांचवे नंबर पर है। जेफ बेजोस की कुल दौलत 18700 करोड़ डॉलर है। वहीं बिल गेट्स 13100 करोड़ डॉलर है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 10,500 करोड़ डॉलर है।