International Women’s Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस
इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों पर जश्न मनाया जाता है। उनके अधिकारों को लेकर समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। कुछ लोग अपनी पसंद की महिला को गिफ्ट देते है।

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर कोई महिलाओं को सम्मान में गिफ्ट देता है और उन्हें खास एहसास दिलाता है, इस दिन नारी शक्ति को बढ़ावा देने और उनको समाज में सम्मान दिलाने पर भी ज़ोर दिया जाता है। इसकी शुरुआत विदेश से हुई थी और आज भारत में भी इसे पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम ‘चुनौती का चयन’ रखा गया है।
इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों पर जश्न मनाया जाता है। उनके अधिकारों को लेकर समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। कुछ लोग अपनी पसंद की महिला को गिफ्ट देते है तो कोई अपनी माँ, बहन और पत्नी के लिए खाना बना कर उन्हें ख़ास एहसास दिलाता है। इस दिन घरो में महिलाओ को ज़्यादातर लोग काम करने से रोकते है और उन्हें आराम देने के लिए खुद काम करते है और उनके लिए खाना बनाते है या फिर उन्हें बाहर ले जाकर पार्टी करते है।
वीमेंस डे का इतिहास
वीमेंस डे का इतिहास 100 साल पुराना है। बताया जाता है कि न्यूयॉर्क शहर में साल 1905 में करीब 15 हज़ार महिलाओं ने मार्च निकला था। और मांग की थी कि महिलाओं को भी वोट डालने का अधिकार मिले, उनके वेतन को बढ़ाया जाए और काम करने के घंटे में कटौती की जाए। इस मार्च के बाद साल भर के अंदर ही वहां की राष्ट्रीय सोशलिस्ट पार्टी ( National Socialist Party ) ने पहला महिला दिवस मानाने का फैसला किया।
इसके बाद 1910 में कोपनहेगन में हुई महिला कॉन्फ्रेंस में क्लेरा जेटकिन नाम की महिला ने इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का फैसला लिया। लेकिन क्लेरा जेटकिन ने महिला दिवस मनाने का कोई खास दिन तय नहीं किया था। कुछ वक़्त बाद रुसी महिला ने अपने हक़ के लिए साल 1917 में हड़ताल किया था। यह मामला 23 फरवरी को हुआ था। लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर में यह दिन 8 मार्च था जिसके बाद से ही 8 मार्च को इंटरनेशनल वीमेंस डे के रूप में मनाया जाने लगा।
यह भी पढ़े: देश में फिर बढ़ रहा है कोरोना का ख़तरा, इन शहरों में लग सकता है Lockdown