IPL 2016 : टूट गया याराना, जानिए किस टीम के हुए धोनी और रैना

नई दिल्ली। IPL 2016 में ड्राफ्ट के जरिए आज खिलाडि़यों की बोली लगाई जा रही है। नई टीम पुणे ने महेंद्र सिंह धोनी को 12.50 करोड़ में खरीद लिया है। इसके साथ IPL के सबसे बड़े खिलाड़ी सुरेश रैना को राजकोट ने 12.50 करोड़ में खरीदा। इसके मद्देनजर दोनों टीमों ने पांच-पांच प्लेयर्स चुन लिए हैं।
धोनी और अश्विन साथ, रैना और जड़ेजा साथ
महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ आजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, स्टीवन स्मिथ और डु प्लेसिस भी पुणे की टीम में गए हैं। वहीं सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, मैकलम, फॉल्करन और ड्वेन ब्रावो राजकोट की टीम की तरफ से खेलेंगे। दोनों नई फ्रैंचाइजीज को अपने पहले चुने हुए खिलाड़ी को 12.50 करोड़, दूसरे को 9.50 करोड़, तीसरे को 7.50 करोड़, चौथे को 5.50 करोड़ और पांचवे को 4 करोड़ रुपए देने होंगे।
राजस्थान और चेन्नई दो साल के लिए बैन
IPL करप्शन स्कैंडल की जांच के बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नै सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लगा दिया है। 2016 और 2017 में होने वाली IPL में चेन्नई और राजस्थान की बजाय पुणे और राजकोट की टीमें खेलेंगी। अब देखन ये होगा कि ये दोनों टीमें राजस्थान और चेन्नई की कमी पूरी कर पाएंगी कि नहीं। दोनों फ्रैंचाइजीज के पास खिलाडि़यों को खरीदने के लिए 66 करोड़ रुपए थे। जिसमें से 40 करोड़ रुपए उन्होंने आज की नीलामी में खर्च कर दिए हैं। अब फरवरी में होने वाली ओपन बिड बाकी बचे हुए पैसों से करनी होगी।