IPL 2020: कोहली और रैना के बाद अब ये भारतीय खिलाड़ी बना पांच हजारी

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2020 के 13वें सीजन का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच को मुंबई ने 48 रनों से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 192 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में पंजाब की टीम 143 रन ही बना पाई। पंजाब के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कोहली और रैना के बाद रोहित शर्मा ने IPL 5000 रन पूरे कर लिए हैं।

मुंबई की सबसे बड़ी जीत
किंग्स इलेवन पंजाब और इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 48 रन से हरा दिया। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह जीत I सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2016 में मुंबई ने पंजाब को 25 रन से हराया था।
रोहित ने पूरे किए 5 हजार रन
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने IPL में 5000 हजार रन पूरे कर लिए हैं। पंजाब के खिलाफ 2 रन बनाते ही वो 5 हजारी बन गए हैं। रोहित से पहले दो बल्लेबाज IPL में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने 178 मैचों में 5426 रन बनाए हैं। इसके अलावा सुरेश रैना भी 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। रैना 193 मैच में 5368 रन बनाए हैं।
रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा वने IPL में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाई। लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित ने सुरेश रैना की बराबरी कर ली है। दोनों ने लीग में 38-38 फिफ्टी लगाईं हैं। हालांकि रैना इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर IPL में अब तक 44 अर्धशतक लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2020: रोहित के धमाल से हारी पंजाब, ये खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच