IPL 2020: विराट के बेहतरीन प्रदर्शन पर अनुष्का का इजहार-ए-इश्क

स्पोर्ट्स डेस्क: शनिवार को खेले गए रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 37 रन से हरा दिया। मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेलते हुए नाबाद 90 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अपने पति को चीयर करते हुए नजर आईं।

अनुष्का का इजहार-ए-इश्क
अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इन सबके बीच विराट कोहली की खुशी की सबसे बड़ी वजह थी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थी। और इस कपल पर फैंस पूरी तरह से निगाहें जमाए हुए थे। फैंस ये जानना चाहते थे कि कोहली के हर शॉट पर अनुष्का का रिएक्शन कैसा होगा।
What a picture, What a moment.!! Virat Kohli & Anushka Sharma ❤️!! pic.twitter.com/50deNd1djS
— CricketMAN2 (@man4_cricket) October 10, 2020
और इसी दौरान कुछा ऐसा हुआ जिसके बाद हर क्रिकेट फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई। विराट कोहली द्वारा खेली गई बेहतरीन शॉर्ट को लेकर स्टैंड में बैठीं अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को फ्लाइंग किस देकर उनका हौंसला अफजाई काया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं अनुष्का
विराट कोहली को फ्लाइंग किस देने के बाद अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का के इस अंदाज को लेकर फैंस ने पूरी तरह सेलीब्रेट किया।
VERY BEAUTIFUL ME THINKS ❤️#ViratKohli #AnushkaSharma #Virushka pic.twitter.com/gEY4cjwyKn
— ✨¹⁸ | biscotti (@sparklesmileye) October 10, 2020
ये भी पढ़ें: IPL 2020: केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, नारायण पर लग सकता है बैन