IPL 2020: ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन


स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2020 सीजन में आज शाम 7.30 बजे मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ मुंबई इस सीजन में गदर काटे हुए हैं। तो दूसरी तरफ पंजाब की टीम पूरी तरह से फ्लॉप चल रही है।
राहुल का रोहित से सामना
रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस जबदस्त फॉर्म में चल रही है। मुंबई 8 मैच में 6 जीत दर्ज कर प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं पंजाब की टीम बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। पंजाब में 8 मैच में से सिर्फ दो मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में सबसे नीच हैं।
गेल पर होगी नजरें
पंजाब को बैंगलोर के खिलाफ मिली जीत में क्रिस गेल की अहम भूमिका रही थी। गेल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 53 रन बनाए थे। जिससे आज फिर टीम गेल से बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाए है।
डि कॉक ने खेली थी बेहतरीन पारी
कोलकाता के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई के ओपनर क्विंटन डि कॉक ने लाजवाब पारी खेली थी। डि कॉक ने 44 बॉल पर 78 रन की तूफानी पारी खेली थी।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन!
क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन!
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: IPL 2020: KKR को बड़ी राहत, नारायण को मिली क्लीन चिट