IPL 2020: इस सलामी बल्लेबाज के सिर पर सजी औरेंज कैप
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को औरेंज कैप से नवाजा गया। राहुल के अलावा शिखर धवन भी औरेंज कैप की रेस में चल रहे थे।

स्पोर्ट्स डेस्क: प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को औरेंज कैप से नवाजा गया। राहुल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में औरेंज कप जीत ली है। राहुल के अलावा शिखर धवन भी औरेंज कैप की रेस में चल रहे थे।
राहुल के नाम औरेंज कैप
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने इस टूर्नामेंट सबसे ज्यादा रन बनाए। जिसके लिए उन्हें औरेंज कैप से नवाजा गया। राहुल ने इस सीजन में 14 मैचों में 670 रन बनाये थे।
रेस में थे धवन
केएल राहुल के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी औरेंज कप की रेस में चल रहे थे। धवन 17 मुकाबलों मे 618 रन बनाकर दूसरे नंबर पर थे। फाइनल मुकाबला जब धवन खेलने उतरे थे तो वह राहुल से 68 रन पीछे थे। लेकिन वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। जिससे उनके आउट होते ही राहुल के लिए औरेंज कैप सुनिश्चित हो गई। राहुल की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल की तरफ से इस पुरस्कार को ग्राहण किया।
सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी:-
खिलाड़ी का नाम | रन | टीम |
केएल राहुल | 670 | किंग्स इलेवन पंजाब |
शिखर धवन | 618 | दिल्ली कैपिटल्स |
डेविड वॉर्नर | 548 | सनराइजर्स हैदराबाद |
श्रेयस अय्यर | 519 | दिल्ली कैपिटल्स |
ईशान किशन | 516 | मुंबई इंडियंस |
यह भी पढ़ें: IPL 2020 Final: जानें टूर्नामेंट में किन किन खिलाड़ियों को मिला अवॉर्ड्स