IPL 2020: मुंबई और चेन्नई की टीम के ये खिलाड़ी बिखेर सकते जलवा

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2020 सीजन में आज दो ऐसी टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। जो IPL में सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वो टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं। भले ही इस सीजन में चेन्नई का खराब प्रदर्शन रहा हो। लेकिन इससे पहले धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने क्वालिफाई किया है। वहीं मुंबई की टीम इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में है।
चेन्नई के बेहतरीन खिलाड़ी
धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में भले ही खराब प्रदर्शन किया हो लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। अगर हम चेन्नई के बेहतरीन खिलाड़ियों की बात करे तो एमएस धोनी, डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, शेन वॉसन और रविंद्र जडेजा जैसे धमाकेदार खिलाड़ी शामिल हैं।
मुंबई के धमाकेदार खिलाड़ी
रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। रोहित शर्मा की टीम के सभी खिलाड़ी लगातार लय में दिख रहे हैं। रोहित शर्मा भी अच्छे फॉर्म में हैं। इनके अलावा क्विटन डि कॉक, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह जैसे घातक खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में इस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी