IPL 2021: 9 साल बाद चेन्नई में Punjab ने मारी बाजी, लगातार दूसरी बार Mumbai को रौंदा

नई दिल्ली: IPL 2021 का 17वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच शुक्रवार को खेला गया। पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने चेन्नई के इस मैदान पर 9 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले उसे 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत मिली थी।
पंजाब की शानदार जीत
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंद पर सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बनाकर इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्रिस गेल ने बेहतरीन पारी खेली। राहुल ने 52 गेंदों पर 60 रन और क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए।
9 साल बाद जीती पंजाब
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंजाब किंग्स ने इस मैदान पर 9 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले पंजाब महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से 2012 में जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर, मुंबई के खिलाफ पंजाब किंग्स की ये लगातार दूसरी जीत भी है। उसने पिछले सीजन में भी रोहित शर्मा की टीम को हराया था। तब दो मुकाबलों में पहले में उसे हार मिली थी और दूसरे में जीत मिली थी।
तीसरे भारतीय बने रोहित
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भले ही मैच हार गए हो लेकिन वह इस मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलकर अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रोहित IPL में 40वीं फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। रोहित से पहले शिखर धवन और विराट कोहली 40+ फिफ्टी लगा चुके हैं। धवन ने 43 और कोहली ने 40 अर्धशतक जमाए हैं। डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा 49 फिफ्टी के साथ टॉप पर हैं।
ये भी पढ़ें: Mukesh अंबानी के इस कदम से ब्रिटिश कंज्यूमर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ेगी रिलायंस की पैठ