IPL 2021 Auction Live: सबसे महंगे खिलाड़ी बने मॉरिस, इस टीम से खेलेंगे मैक्सवेल

चेन्नई: IPL 2021 के 14वें के लिए चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। IPL की 8 फ्रेंचाइजी 61 खाली जगहों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं। नीलामी सूची में 164 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं IPL के इतिहास में क्रिस मॉरिस अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बिके हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ का खरीदा है। इसके बाद अभी तक हुई नीलामी में दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( RCB ) ने खरीदा है।
मॉरिस की बल्ले-बल्ले
IPL में साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस की बल्ले-बल्ले हो गई है। मॉरिस आईपीएल इतिहास का सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। युवराज 16 करोड़ में बिक चुके हैं।

विराट के साथ खेलेंगे मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम RCB ने 14.25 करोड़ का खरीदा है। ऐसे में अब मैक्सवेल IPL 2021 में विराट कोहली के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
इन खिलाड़ियों पर भी जमकर बरसे पैसे
- मैक्सवेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है।
- बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब-अल-हसन को एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। KKR ने शाकिब को 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है।
- इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 करोड़ में खरीदा है।
- टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ में खरीदा है।
यह भी पढ़ें: नॉन स्ट्राइक पर खड़ा था बल्लेबाज, फिर जो हुआ वीडियो देख उड़ जाएंगे होश