IPL 2021 Auction: नीलामी के लिए 1097 में सिर्फ इतने ही खिलाड़ियों का चयन

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2021 ( इंडियन प्रीमियर लीग ) के 14वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। IPL 2021 के सीजन के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में नीलामी होने जा रही है। इस बार नीलामी में 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। वहीं फिक्सिंग केस में फंसे एस श्रीसंत फिर एक बार इस IPL से बाहर हो गए हैं।
292 खिलाड़ी होंगे नीलाम
18 फरवरी को चेन्नई में होने जा रही नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस बार के IPL 2021 ऑक्शन के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से सिर्फ 292 को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इसमें कई बड़े खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। जिनपर फ्रेंचाइजी पैसा लुटा सकती हैं।
164 भारतीय खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट
IPL 2021 ऑक्शन में 1097 लोगों ने रिजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 292 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। 292 खिलाड़ियों में से 164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी 128 खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा 35 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और अमेरिका के खिलाड़ियों को मौका मिला है।
खिलाड़ियों की बेस प्रीइस लिस्ट
बेस प्राइस |
कुल खिलाड़ी |
भारतीय |
विदेशी |
दो करोड़ रुपये |
10 | 2 | 8 |
1.5 करोड़ रुपये | 12 | 0 |
12 |
एक करोड़ रुपये |
11 | 2 | 9 |
75 लाख रुपये | 15 | 0 |
15 |
50 लाख रुपये |
65 | 13 |
52 |
यह भी पढ़ें: Agra Lucknow Expressway पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार से 6 लोगों की मौत