IPL 2021: इन दिग्गजों के लिए हो सकता है आखिरी सीजन, कई धुरंधरों ने नहीं लिया हिस्सा

नई दिल्ली: IPL 2021 के 14वें सीजन के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस सीजन की निलामी की भी उलटी गिनती शुरु हो गई है। 18 फरवरी से चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इस साल की नीलामी में 1097 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। वहीं कई बड़े खिलाड़ियों ने इस बार नीलामी के नाम नहीं भेजा है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों के लिए यह सीजन आखिरी हो सकता है। तो आइये जानते हैं कि इस बार कौन से खिलाड़ियों ने नीलामी में नाम नहीं भेजा और किन खिलाड़ियों का आखिरी सीजन हो सकता है।
ये खिलाड़ी IPL 2021 का नहीं होंगे हिस्सा
जो रूट

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने IPL 2021 ऑक्शन से दूर रहने का फैसला लिया है। रूट ने इस बार नीलामी में अपना नाम नहीं भेजा है। बता दें कि रूट टेस्ट बल्लेबाज हैं और वह टी-20 अंदाज में नहीं खेलते हैं। इसी लिए फ्रेंचाइजी उनको खरीदने से पहले काफी सोचती है।
टॉम बैंटन

इंग्लैंड टीम के चमकते टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टॉम बैंटन ने IPL 2021 नीलामी में भाग ना लेकर सभी को चौंका दिया है। बैंटन पिछले साल कोलकाता नाईट राइडर्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था।
हैरी गर्नी

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी भी इस साल IPL 2021 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया है। गर्नी पिछले साल चोटिल होने के कारण सीजन से बाहर हो गए थे।
जेम्स पैटिंसन

पिछले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे जेम्स पैटिंसन ने भी इस साल IPL 2021 से दूर रहने का फैसला लिया है। हालांकि मुंबई की टीम ने पैटिंसन को इस साल के लिए रिलीज कर दिया है।
इनका हो सकता है आखिरी सीजन
महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन माना जा रहा है। धोनी ने अपनी कप्तानी में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया है। लेकिन चेन्नई की टीम का पिछले सीजन में बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा था जिससे पिछले सीजन में ही कयाश लगाए जा रहे थे कि धोनी अब अगला IPL नहीं खेलेंगे। लेकिन धोनी ने इन सब बातों पर विराम लगा दिया था और कहा था कि अगले सीजन में हम नए तरीके से मैदान पर उतरेंगे।
रॉबिन उथप्पा

विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का भी यह आखिरी सीजन माना जा रहा है। रॉबिन उथप्पा पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे थे लेकिन वह इस बार ट्रेडिंग नियम के तहत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए हैं।
पीयूष चावला

अपनी गुगली से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले पीयूष चावला का यह आखिरी सीजन हो सकता है। चावला 2019 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से चले गए थे। लेकिन चेन्नई ने जिस उम्मीद से उन्हें खरीदा था उसपर वह खरे नहीं उतर पाए थे।
हरभजन सिंह

ऑलराउंडर हरभजन सिंह का भी यह आखिरी सीजन माना जा रहा है। हरभजन पिछले 2020 सीजन में चेन्नई का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने किन्ही कारणों से पिछले सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके कारण हरभजन सिंह को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया है। हरभजन IPL के इतिहास में स्पिनर के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: BAN vs WI: डेब्यू मैच में ही काइल मायर्स ने रच दिया इतिहास