जावड़ेकर और नकवी ने महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को किया याद

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को उनकी जयंती पर नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त की आज 110 वीं जयंती है। उनकी जयंती पर प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर उनको नमन किया है। जावडेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/fvmfjDxJqr
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) November 18, 2020
जावडेकर के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ट्वीट कर उनको याद किया है। नकवी ने अपने ट्वीट में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन।”
महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन।
My tributes to great courageous freedom fighter Batukeshwar Dutt Ji on his birth anniversary. pic.twitter.com/YncwQEq9wK— Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) November 18, 2020
बटुकेश्वर दत्त भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे। बटुकेश्वर दत्त को देश ने सबसे पहले 8 अप्रैल 1929 को जाना। जब वे भगत सिंह के साथ केन्द्रीय विधानसभा में बम विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए। उन्होनें आगरा में स्वतंत्रता आन्दोलन को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य किया था।
कौन हैं बटुकेश्वर दत्त
बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवम्बर साल 1910 को बंगाल में बर्दवान जिले के ओरी गांव में हुआ था। कानपुर में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उनकी भगत सिंह से भेंट हुई। साल 1924 में भगत सिंह से प्रभावित होकर बटुकेश्वर दत्त उनके क्रांतिकारी संगठन हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन असोसिएशन से जुड़ गए।
यह भी पढ़ें: भारत के साथ दोस्ती जारी रखेंगे बाइडेन, चीन और पाकिस्तान परेशान