देशभर में खिल रहा हैं कमल, एमपी के 20 सीटों पर भाजपा का कब्जा
एमपी के 28 विधानसभा सीटों के 20 सीट पर भाजपा का कब्जा

मध्यप्रदेश: 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 20 सीटों के रुझान पर भाजपा ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। जबकि, कांग्रेस सात सीटों पर आगे है। एमपी के 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में ‘शिवराज सिंह चौहान’ की सरकार बनी रहेगी या नहीं।
विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली
आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसी दौरान एमपी के तीन विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हो गई थीं।
जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
भोपाल में उपचुनाव की अभी तक की मतगणना के अनुसार 28 में से 19 सीटों पर भाजपा की बढ़त को देखते हुए, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी भाजपा दफ्तर के बाहर जश्न में डूबे हुए है।
यह भी पढ़े:IPL 2020: दिल्ली पहली बार और मुंबई पांचवीं बार खिताब जीतने मैदान में उतरेगी
यह भी पढ़े:उन्नाव मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, 11 गोवंश बरामद