कटरीना कैफ का Semi Nude अवतार नहीं देखा तो क्या देखा

मुंबई। कटरीना कैफ और आदित्य राय कपूर पहली बार मूवी फितूर में एक साथ आ रहे हैं। इस फिल्म के नए गाने ‘पशमीना धागो के संग’ में कटरीना का अलग ही अंदाज सामने आया है।
कटरीना कैफ का नया अवतार
रोमांटिक मूवी फितूर के इस गाने में कटरीना सेमी न्यूड ड्रेस में दिखाई दी हैं। फितूर का यह दूसरा रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने को कटरीना और आदित्य राय कपूर ने दिल्ली के लोधी गार्डेन में लॉन्च किया है। फितूर में किसिंग सीन तो नहीं लेकिन मूवी के इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई देगी। इस गाने की लोधी गार्डेन में लॉन्चिंग के पीछे भी बड़ी कहानी है।
पढ़ें : रणबीर के साथ रहना अच्छा लगता है लेकिन काम करना नहीं
फितूर की कहानी
आदित्य राय कपूर, कैटरीना कैफ, तब्बू की आने वाली फिल्म फितूर की कहानी। जानाकारी के मुताबिक यह चार्ल्स डिकेन के उपन्यास ग्रेट एक्सप्रेक्टेशन्स की कहानी पर आधारित है। इसका ट्रेलर पहले ही आ चुका है। लेखक निर्देशक ने कहानी को बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को ध्यान में रखकर विकसित किया था। रेखा ने फिल्म की काफी शूटिंग भी पूरी कर ली थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। बताया जा रहा था कि कहानी रेखा के जीवन के काफी नजदीक जा रही थी, इसलिए उन्होंने मना कर दिया।
पढ़ें : कपड़ों की शरारती हरकतों से शर्मिंदा हुई ये हसीनाएं
फिल्म में मुख्य किरदार बेगम का ही है, जो माना जाता है कि जवानी के दिन में किसी एक से धोखा खाती है, इसके बाद वह अपनी आकर्षकण में आने वालों लोगों का दिल तोड़ती है। इसका निर्देशन कायपोचे फेम निर्देशक अभिषेक कपूर ने किया है। इसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। यह फिल्म 12 फरवरी 2016 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
यहां देखें पूरा वीडियो
पढ़ें : दीपिका के हुए रणबीर, कैटरीना से किया Breakup