Kiran Kher को हुआ ब्लड कैंसर, मुंबई के अस्पताल में चल रहा है इलाज
किरण खेर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। आपको बतादें कि 11 नवंबर को उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था

मुंबई: पिछले कई दिनों से बॉलीवुड ( Bollywood ) से बुरी खबरें सामने आ रही है। बीते कई दिनों में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीँ अब एक और खबर ने सभी को चौंका दिया है। खबर आई है कि बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ( MP Kiran Kher ) ब्लड कैंसर से पीड़ित हो गई है। बताया जा रहा है कि किरण खेर मल्टीपल मायलोमा ( Multiple myeloma ) से पीड़ित हैं, जो ब्लड कैंसर का एक रूप है।
यह जानकारी किरण खेर के पति और बॉलीवुड अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया ( Social Media ) हैंडल से दी है। किरण खेर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। आपको बतादें कि 11 नवंबर को उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( Post Graduate Institute of Medical Education and Research ) में उनका इलाज हुआ था।
चंडीगढ़ ( Chandigarh ) के बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद ( BJP President Arun Sood ) ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर को बीते साल इस बीमारी का पता चला था लेकिन फिलहाल वो इलाज के बाद ठीक हो रही हैं। इसी वजह से वह अगले कुछ दिनों के लिए चंडीगढ़ नहीं आ पाएंगी। साथ ही अरुण सूद ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार आ रहा है।