किसान आंदोलन: अखिलेश यादव को प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

लखनऊ: देशभर में किसान कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। और 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां किसानों के भारत बंद को लेकर समर्थन कर रही हैं। वहीं किसानों के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में समर्थन यात्रा करने वाले थे। लेकि प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी किसान यात्रा के दौरान कन्नौज में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। राजधानी लखनऊ के सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के घर की तरफ बढ़े तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी ओर कन्नौज में जिलाधिकारी ने अखिलेश के किसान मार्च को मंजूरी नहीं दी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है लिहाजा भीड़ जुटाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है कि उन्हें यात्रा की इजाजत नहीं है। कन्नौज जिला प्रशासन ने कहा कि का कहना है कि अगर फिर भी भीड़ जुटती है तो कार्रवाई की जाएगी।