Kisan Andolan: टिकैत ने सरकार से कहा, बिना पूछे कानून बना दिया और पूछते हो कमी क्या है?
किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों में संशोधन पर सरकार को दिया जवाब, बोला कि हमें संशोधन नहीं चाहिए, कानून खत्म होना चाहिए

नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत (Farmer leader Rakesh Tikait) ने कृषि कानूनों (Agricultural laws) में संशोधन पर सरकार को दिया जवाब। उन्होंने बोला कि हमें संशोधन नहीं चाहिए, कानून खत्म होना चाहिए। बिना पूछे आपने कानून बना दिया और फिर पूछते हो कि इसमें कमी क्या है? अनाज को तिजोरी में बंद करना चाहते हैं, भूख पर व्यापार करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होगा।
हमें संशोधन नहीं चाहिए, क़ानून खत्म होना चाहिए। बिना पूछे आपने क़ानून बना दिया और फिर पूछते हो कि इसमें कमी क्या है? अनाज़ को तिजोरी में बंद करना चाहते हैं, भूख पर व्यापार करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होगा: किसान नेता राकेश टिकैत, कृषि क़ानूनों में संशोधन पर pic.twitter.com/2uP6j0KUMv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
BJP सरकार पर जमकर हमला
मेरठ में किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने BJP सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में है, 95 दिनों से कड़कती ठंड में किसान भाई दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। 250 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार पर जूं नहीं रेंग रही। पिछले 70 साल में इस देश के किसान ने केवल धोखा देखा है।
केंद्र के ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट हैं, ये तीनों कानून लागू होने के बाद किसानों की बची कुची खेती केंद्र सरकार अपने तीन-चार बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है। सबकी खेती चली जाएगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल #farmlaws pic.twitter.com/Ap1HQufBF7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
‘किसानों के डेथ वारंट’
केंद्र के ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट हैं, ये तीनों कानून लागू होने के बाद किसानों की बची कुची खेती केंद्र सरकार अपने तीन-चार बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है। सबकी खेती चली जाएगी।
यह भी पढ़े: Mann Ki Awaaz Pratigya 2 के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान कई लोग घायल
लाल किला कांड
लाल किले का पूरा कांड इन्होंने खुद कराया। मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों और किसानों ने मुझे बताया कि ये जानबूझकर उधर भेज रहे थे। जिन्होंने झंडे फहराए वो इनके अपने कार्यकर्ता थे।
यह भी पढ़े: ‘TMC ने पश्चिम बंगाल को तबाह और बर्बाद कर दिया है’