Kisan Andolan: टिकैत का देश में चक्कजाम का ऐलान, जानें किस राज्य में नहीं होगा रोड जाम
किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को होने वाला चक्कजाम दिल्ली में नहीं होगा

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि 6 फरवरी को होने वाला चक्कजाम दिल्ली में नहीं होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 2 राज्यों में भी चक्काजाम नहीं किया जाएगा। दिल्ली में सरकार ने खुद किलेबंदी कर दी है, हमें जाम करने की जरूरत नहीं। टिकैत ने यह भी बोला कल चक्का जाम हम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।
कल (6 फरवरी) सिर्फ 2 राज्यों में चक्का जाम नहीं होगा। ये 2 राज्य हैं- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। इन 2 राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा: राकेश टिकैत #FarmersProtest pic.twitter.com/QnAHwdgzGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2021
चक्काजाम का ऐलान
सरकार के नए कृषि कानूनों को वापिस लेनें की मांग कर रहे किसान नेताओं ने देश में चक्काजाम करने का ऐलान किया है। बीकेयू (BKU) नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में किसानों का आंदोलन होगा। जिसमें किसान अपनी मांगो को पूरी करवाने के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक सड़को पर चक्काजाम करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि किसान 2021 के बजट में किसानों के लिए नजर-अंदाज किया गया है, कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं। इसलिए किसान नराज हो कर देश में चक्काजाम करने का निर्णय लिया है।
#WATCH मुझे क्या पता, समर्थन किया होगा, मैं क्या उन्हें जानता हूं : किसान नेता राकेश टिकैत, विदेशी कलाकारों रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलिफा द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन पर pic.twitter.com/JWFkIqBlRn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
यह भी पढ़े: Health Tips: शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो समझ जाओ कम सब्जी खा रहे हो
आंदोलन के समर्थन में विदेशी कलाकार
राकेश टिकैत से जब किसान आंदोलन को रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के समर्थन के जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि मुझे क्या पता ये विदेशी कलाकार कौन हैं। कर रहे होंगे आंदोलन को समर्थन।
दिल्ली की तीनों बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है, लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है: प्रवीर रंजन, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त pic.twitter.com/t0EnY6XocB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
सोशल मीडिया हैंडल
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा कि दिल्ली की तीनों बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है, लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है
यह भी पढ़े: UP Weather Update: मौसम ने ली अचानक करवट, इलाके में ओला गिरने की चेतावनी