जानिए अगले 3 साल भारतीय टीम कितना क्रिकेट खेलने वाली है, यहाँ है फुल शैड्यूल
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व में सबसे ज़्यादा क्रिकेट खेलने वाली टीमों में से एक है, इसका अंदाज़ा आप हर साल के कैलेंडर को देख कर लगा सकते है।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम विश्व में सबसे ज़्यादा क्रिकेट खेलने वाली टीमों में से एक है, इसका अंदाज़ा आप हर साल के कैलेंडर को देख कर लगा सकते है। हाल ही की बात करे तो टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।
इससे पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, जहां 3 T20 मैच, 3 वनडे मैच और चार मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली गई। वहां से आते ही भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने सरज़मीं पर खेल रही है। टीम की व्यस्तता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हेड कोच रवि शास्त्री को यह कहना पड़ गया कि IPL के बाद खिलाड़ियों को दो सप्ताह की छुट्टी मिलनी चाहिए।
व्यस्त शैड्यूल होने के कारण खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लगातार फिटनेस बरकरार रखना उनके लिए काफी चुनौती पूर्ण रहता है। लेकिन फिर खिलाड़ी अपने बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पुरज़ोर कोशिश करते है।
2021 से 2023 तक भारतीय क्रिकेट टीम किससे और कितने मैच खेलेगी
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2021)
जून-जुलाई 2021
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (जून)
इंडिया बनाम श्रीलंका ( 3 वनडे, 5 टी20)
एशिया कप
जुलाई 2021
इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (3 वनडे, 5 टी 20)
जुलाई से सितम्बर
भारत बनाम इंग्लैंड (5 टेस्ट)
अक्तूबर 2021
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ( 3 वनडे, 5 टी20)
अक्तूबर से नवंबर 2021
आईसीसी टी 20 विश्वकप
नवम्बर से दिसंबर 2021
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (2 टेस्ट मैच, 3 टी20)
इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ( 3 टेस्ट, 3 टी20)
जनवरी 2021 से मार्च 2022
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज ( 3 वनडे, 3 टी20)
इंडिया बनाम श्रीलंका ( 3 टेस्ट, 3 टी20)
अप्रैल से मई 2022
आईपीएल 2022
जून 2022
अभी तय नहीं है।
जुलाई से अगस्त 2022
इंडिया बनाम इंग्लैंड ( 3 वनडे और 3 टी20)
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी20)
सितम्बर 2022
एशिया कप
अक्तूबर से नवंबर 2022
आईसीसी टी20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया
नवम्बर से दिसंबर 2022
भारत बनाम बांग्लादेश ( 2 टेस्ट, 3 वनडे)
इंडिया बनाम श्रीलंका ( 5 वनडे)
जनवरी 2023
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड ( 3 वनडे, 3 टी20)
फरवरी से मार्च 2023
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी20)
यह भी पढ़े: Rose Day से लेकर Valentine Day तक जानिए पूरे हफ्ते का कैलेंडर