12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल की नगरी में जानें भस्मार्ती का रहस्य
उज्जैन को कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर 12 साल पर सिंहस्थ महाकुंभ मेला लगता है, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल (Mahakal) इस नगरी में स्थित है

उज्जैन: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य के शिप्रा नदी के किनारे पर उज्जैन (Ujjain) नगरी बसा हुआ है। यह बहुत ही प्राचीन शहर है। उज्जैन को कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर 12 साल पर सिंहस्थ महाकुंभ मेला लगता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल (Mahakal) इस नगरी में स्थित है।
उज्जैन (Ujjain) मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इन्दौर से 45 कि॰मी॰ पर है। उज्जैन के प्राचीन नाम अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा आदि है। उज्जैन मंदिरों की नगरी है। यहां कई तीर्थ पावन स्थल है। यह मध्य प्रदेश का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ‘महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग’ का एक अलग ही खास महत्व है। क्यों कि बाबा महाकाल को तांत्रिक क्रिया के मुताबिक दक्षिण मुखी पूजा प्राप्त है। देशभर में बाबा दक्षिण मुख में ही विराजमान है।
भस्म आरती का रहस्य
महाकाल के मंदिर में सुबह 4 बजे भस्म आरती करने की परंपरा है। भस्मा आरती को मंगला आरती भी कहा जाता है। यह मान्यता थी कि श्मशान कि ताजी चिता की भस्म से ही महादेव की भस्म आरती की जाती थी। लेकिन अब वर्तमान में गाय के गोबर के बने कंडे से भस्म आरती की जाती है। एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि भोले बाबा जी को भस्म आरती देते हुए केवल पुरूष ही देखते है। महिलाओं को उस समय घुंघट लेना अनिवार्य होता है। उज्जैन में महाशिवरात्रि के दिन महाकाल बाबा को दूल्हें की तरह तैयार किया जाता है।
यह भी पढ़े: जंगल में दिखा Mia Khalifa का बेहद हॉट अवतार, देख कर बड़ी हो जाएंगी आँखे
ऐसी मान्यता है। महाकवि कालिदास ने मेघदूत में उज्जयिनी की चर्चा करते हुए इस महाकाल मंदिर की प्रशंसा की है। 1235 ई. में इल्तुत्मिश के द्वारा इस प्राचीन मंदिर का विध्वंस किए जाने के बाद से यहां जो भी शासक रहे, उन्होंने इस मंदिर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण की ओर विशेष ध्यान दिया, इसीलिए मंदिर अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त कर सका है। प्रतिवर्ष और सिंहस्थ के पूर्व इस मंदिर को सुसज्जित किया जाता है।
यह भी पढ़े: जंगल में दिखा Mia Khalifa का बेहद हॉट अवतार, देख कर बड़ी हो जाएंगी आँखे