जानिये क्या है वजह आखिरी वक्त पर आईफा के होस्टिंग लिस्ट में इस बड़े बदलाव का

मुंबई: भारतीय फिल्म जगत के मशहूर नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2019 का समारोह 18 सितंबर को आयोजित होने वाला है| SVP स्टेडियम में फिल्म इंडस्ट्री के आइफा अवॉर्ड्स की नाइट में बॉलीवुड के सितारों से सजने वाली हैं। 20वें आइफा अवॉर्ड्स को अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना होस्ट करने की जानकारी मिली थी लेकिन अब ये पता चला है कि अर्जुन कपूर इस शो को होस्ट नहीं कर रहे है|
बता दें की अर्जुन कपूर को आखिरी वक्त पर ड्रॉप कर ऑर्गनाइजर्स ने कार्तिक आर्यन को होस्टिंग के लिए चुना है| अब कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना 20वें आइफा अवॉर्ड्स के रंगारंग कार्यक्रम को होस्ट करेंगे| आइफा अवार्ड्स 2019 में सलमान खान, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, सारा अली खान जैसे सितारे नजर आने वाले है|
अर्जुन कपूर को ऐन मौके पर ड्रॉप करने पर बड़ा सवाल खड़ा होता है| आपको बता दें की अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड थी. मूवी को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला| लेकिन फिल्म कमाई के लिहाज से उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी| इस एक्टर की कई फिल्में पाइपाइलन में हैं जिनमें पानीपत, संदीप और पिंकी फरार शामिल है| प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर की वजह से भी चर्चा में रहते हैं|
नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स 2019 समारोह का प्रसारण कलर्स टीवी चैनल पर किया जाएगा| इसके अलावा आप VOOT ऐप पर भी इस समारोह को ऑनलाइन देख सकेंगे| नेक्सा आईफा 2019 समारोह में बेस्ट मूवी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर (मेल), बेस्ट एक्टर (फीमेल), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल), बेस्ट परफोर्मेंस इन नेगेटिव रोल, बेस्ट कॉमिक रोल, स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर- मेल, स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर फीमेल, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट गीतकार, बेस्ट सिंगर- मेल, बेस्ट सिंगर – फीमेल और बेस्ट स्टोरी कैटगरी में पुरस्कार मिलने वाले है|