शाहरुख की Dilwale के लिए ये क्या कर डाला

नई दिल्ली। शाहरुख खान की मूवी Dilwale की एक्ट्रेस के सामने एक आदमी ने ऐसी हरकत कर दी, जो उन्हें कतई पसंद नहीं आई। Dilwale में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड कृति सेनन को इस हरकत का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, मामला यह है कि कृति कुछ दिनों पहले अपनी मां के साथ प्लेन से दिल्ली जा रही थीं। कृति के ठीक अगली सीट पर एक आदमी Dilwale देख रहा था।
कृति पहले तो इस बात पर खुश हुईं लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें अंदाजा हुआ कि वह आदमी एक पाइरेटेड मूवी देख रहा है। कृति ने तुरंत उस आदमी से बात की और कहा कि प्लीज Dilwale का पाइरेटेड वर्जन मत देखिए। लेकिन उस आदमी ने कृति की बात को अनसुना कर दिया और अपने आई फोन में Dilwale देखने में मशगूल हो गया।
इस बात से कृति को चेहरा लाल हो गया। लेकिन वह क्या कर सकती थीं। आखिरकार कृति ने यह पूरी बात ट्विटर पर शेयर कर दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरी अगली सीट पर एक आदमी अपने आईफोन में पाइरेटेड Dilwale देख रहा है। मैंने उसे यह करने से मना किया तो उसने इंकार कर दिया।’
कृति ने लिखा, हमारी सारी मेहनत काे इस तरह बेकार होते देख बुरा लग रहा है। उन्होंने फॉलोवर्स से अपील की कि प्लीज उनकी फिल्म सिनेमा हॉल में जाकर देखें।
बता दें कि शाहरुख, काजोल की Dilwale क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। बॉक्स आफिस पर फिल्म चली लेकिन उतना नहीं जितना अंदाजा लगाया जा रहा था। बीते दिनों शाहरुख के असहिष्णुता पर दिए गए बयान के कारण Dilwale को काफी विरोध का सामना करना पड़ा।
वैसे पाइरेटेड मूवी भारत में काफी ज्यादा देखी जाती हैं। इस वजह से बड़ी से बड़ी फिल्मों के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ता है। पाइरेटेड मूवी डाउनलोड करने के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आता है। चीन, रूस और ब्राजील में भारत से ज्यादा पाइरेटेड मूवी डाउनलोड की जाती हैं।