विराट (Virat) के घर आई नन्ही परी, अनुष्का बनी मां
भारतीय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर पर आई नई मेहमान, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर पर गुंजी किलकारी। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने खुद ट्वीट कर दी फैंस को इसकी जानकारी।
बेबी गर्ल का Welcome
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
यह भी पढ़े: TCS (Tata Consultancy Services) के शेयर में आया इतने प्रतिशत का उछाल, जानिए स्टाक कंपनियों के बारे में
भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर पर नन्ही मेंहमान ने अपनी दस्तक दी है। विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी”।
यह भी पढ़े: जानिए आज की खास बात, यानी 11 जनवरी की इतिहास