इस दिन दिखेगा माह-ए-रमजान का चांद, अगले दिन होगा पहला रोजा

नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय का मुकद्दस महीना माह-ए- रमजान शुरू होने वाला है। मुस्लिम धर्म गुरूओं के अनुसार बुधवार को यानि 16 मई को चांद दिखाई देता है तो गुरुवार 17 मई को पहला रोजा हो सकता है।
गुरुवार यानी 17 मई को चांद नजर आया तो माह-ए- रमजान का पहला रोजा 18 मई से शुरू होगा। रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में खरीदारी को चहल पहल देखी जा रही है। लोग रोजा इफ्तार और सहरी के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
पिछली बार की तरह इस बार भी पहला रोजा करीब 15 घंटा 11 मिनट व अंतिम रोजा 15 घंटा 35 मिनट का होगा। पहले रोजे में सुबह 3:33 बजे सहरी और शाम 6:44 बजे इफ्तार किया जायेगा। आखिरी रोजे में सुबह 3:22 बजे सहरी और शाम 6:57 बजे इफ्तार होगा।
इस महीने में हर नेमत के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया जाता है। महीने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जाता है। इस महीने दान पुण्य के कार्यों करने को प्रधानता दी जाती है। इस महीने को नेकियों और इबादतों का महीना भी कहा जाता है।