मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ के साथ Bus संचालन को इतने दिनों के लिए किया बंद
मध्य प्रदेश ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Corona) के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के साथ बस (Bus) संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने खुद इस बात कि पुष्टी करते हुए बताया कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/dVwPZH23K6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2021
कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा
दिल्ली लोकनायक अस्पताल के MD डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना (Corona) की यह लहर बहुत तेजी से फैल रही है। इसकी गति पहले से तेज है। पहले 60 साल से उपर के मरीज ज्यादा आ रहे थे। इस बार युवा, बच्चे और गर्भवती महिलाएं ज्यादा आ रहे हैं। हमने 1000 बेड बढ़ा दिए हैं। ICU के भी 200 बेड बढ़ाए गए हैं।
COVID-19 के नए मामले
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3,722 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 2,203 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 3,13,971 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 2,85,743 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 24,155 |
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 4,073
|
कट आउट के साथ फोटो
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में कोविड निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने एक अनोखी मुहीम चलाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, हम उनकी कट आउट के साथ फोटो खींच रहे हैं। हम उनसे ‘मैं समाज के दुश्मन से समाज का सेवक कैसे बनू’ पर निबंध लिखवा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी रेट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पॉजिटिविटी रेट 20% है। वहां मामलों में 10 गुना वृद्धि हुई है। कोविड के यूके स्ट्रेन के 80% पंजाब (Punjab) में पाए गए हैं, जिसकी पुष्टि जीनोम सिक्वेंसिंग द्वारा की गई है।
यह भी पढ़े: World Health Day 2021: कोरोना की लड़ाई में PM मोदी ने किया Health Workers को सैल्यूट