Maharashtra: कोरोना की चपेट में 43,183 लोग, अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली Tejas Express इतने दिनों के लिए बंद
महाराष्ट्र में Corona से 43,183 लोग संक्रमित, अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस COVID-19 के 43,183 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 32,641 लोग डिस्चार्ज हुए और 249 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) राज्य में COVID-19 स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 43,183 नए मामले सामने आए हैं। 32,641 लोग डिस्चार्ज हुए और 249 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले 28,56,163
कुल डिस्चार्ज 24,33,368
सक्रिय मामले 3,66,533
कुल मृत्यु 54,898 pic.twitter.com/s9FvEDK026
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2021
महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा
कोरोना वायरस के कुल मामले | 28,56,163
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 24,33,368
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 3,66,533
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 54,898
|
मुंबई में संक्रमण का आंकड़ा
मुंबई (Mumbai) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 8,646 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 5,031 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। मुंबई (Mumbai) और गुजरात (Gujarat) में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 4,23,360
|
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 3,55,691
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 55,005
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 11,704
|
कर्नाटक में संक्रमण का आंकड़ा
कर्नाटक (Karnataka) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस COVID-19 के 4,234 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 1,599 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 10,01,238 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 9,57,769
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 30,865
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 12,585
|
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,59,12,587 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,13,966 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
केरल में संक्रमण
केरल (Kerala) में 2798 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 26,201 है, अब तक 10,96,239 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
यह भी पढ़े: स्पा के नाम पर प्रॉस्टिट्यूशन रैकैट का भंडाफोड़, दर्जन से ज़्यादा लड़कियां हिरासत में