Maharashtra Corona Updates: पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 28,699 नए मामले, इतने लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 28,699 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 13,165 मरीज डिस्चार्ज हुए है

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस COVID-19 के 28,699 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 13,165 लोग डिस्चार्ज हुए और 132 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना संक्रमण के कुल मामले | 25,33,026 |
कोरना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 22,47,495 |
कोरोना वायरस से कुल मृत्यु | 53,589 |
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 2,30,641 |
मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस ने कोरोना के बढ़ते मामलो में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि हमने राज्यपाल से राज्य में शासन और कोरोना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध किया। हमने उनसे भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया। उन्होंंने बोला कि इस सरकार का कोरोना (Corona) की ओर ध्यान ही नहीं है, जिस प्रकार से कोरोना के मामले महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं ये देश का एपिक सेंटर बना है। महाराष्ट्र में ही कोरोना इतना क्यों बढ़ रहा है? सरकार ने इस पर क्या उपाय किया है?
इस सरकार का कोरोना की ओर ध्यान ही नहीं है, जिस प्रकार से कोरोना के मामले महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं ये देश का एपिक सेंटर बना है। महाराष्ट्र में ही कोरोना इतना क्यों बढ़ रहा है? सरकार ने इस पर क्या उपाय किया है? :देवेंद्र फडणवीस, भाजपा #COVID19 pic.twitter.com/hhhaEJhKSh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2021
महाराष्ट्र में जिस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, चाहे पैसे की उगाही की घटना हो या ट्रांसफर का रैकेट हो, ये सारी घटनाएं दुखदायी हैं। इतनी सारी घटनाएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उस पर एक बयान भी नहीं दिया। इस महावसूली सरकार में कांग्रेस का क्या अस्तित्व है ये हमें समझ नहीं आता। लेकिन ये ध्यान में आता है कि शायद ये जो हफ्ता वसूली हो रही है इसमें उनका भी हिस्सा होगा इसलिए वो मौन हैं। आप मुझे बताएं कि क्या आपकी जितनी सत्ता में हिस्सेदारी उतनी हफ्ते में हिस्सेदारी है।
देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 47,262 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 हुई है। संक्रमण से 275 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,441 हो गई है।
यह भी पढ़े: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा रिजल्ट में होगी देरी?, 13 लाख छात्र कर रहें बेसब्री से इंतजार