Maharashtra: कोरोना की स्तिथि बेहद खराब, इस दिन लेगी सरकार बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की बात पर बोले कि कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाएगा

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 47,827 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 29,04,076 है और 202 लोगों की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की बात पर बोले कि कोरोना (Corona) की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाएगा, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है।
कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है: महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे #COVID19 pic.twitter.com/3UDH6RljcP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2021
मुंबई में संक्रमण का आंकड़ा
मुंबई (Mumbai) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस COVID-19 के 8,832 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 5,352 लोग डिस्चार्ज हुए और 20 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 4,32,192 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 3,61,043
|
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 58,455
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 11,724
|
पुणे में बढ़ा संक्रमण
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले में पिछले 24 घंटों में 9,086 नए COVID-19 मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 6,000 लोगों की रिकवरी और 58 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 5,51,508
|
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 4,73,714
|
कोरोना वायरस से मृत्यु | 10,097
|
कोरोना के सक्रिय मामले | 67,866
|
कड़े कदम उठाने पर मजबूर
NCP नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने बयान में कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) के मामले प्रतिदिन 50,000 के करीब होने जा रहे हैं। कड़े कदम उठाने के सिवा और कोई पर्याय नहीं है। आंकड़े बढ़ते रहे तो बेड की कमी हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कल अधिकारियों के साथ बैठक की है। जो भी निर्बंध लगाना है 2 दिन के बाद सरकार निर्णय लेगी।
गोवा में संक्रमण का आंकड़ा
गोवा (Goa) में आज 280 नए COVID-19 के मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 81 लोगों की रिकवरी और 1 मौत दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 58,584
|
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 55,838 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 1,914
|
कोरोना संक्रमण से कुल मृत्यु | 832 |
यह भी पढ़े: राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे, ABVP नेता समेत 16 गिरफ्तार