ममता को मिला लालटेन का साथ, ‘बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें लाएगी’
राष्ट्रीय जनता दल के (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय में मुलाकात की, कहा- जहां भी जरूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) 2021 के लिए बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। राष्ट्रीय जनता दल के (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से राज्य सचिवालय में मुलाकात की।
भाजपा को संदेश
हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप जान लीजिए बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद pic.twitter.com/DHuqLS2LI7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने बोला कि हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप जान लीजिए बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है।
ममता बनर्जी के साथ तेजस्वी
जहां भी ज़रूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। हमारी पहली कोशिश है कि भाजपा को यहां पर बढ़ने से रोकना। ममता जी को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद, RJD नेता तेजस्वी यादव pic.twitter.com/wUgVLdF9M6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी जरूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। हमारी पहली कोशिश है कि भाजपा को यहां पर बढ़ने से रोकना। ममता जी को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है।
यह भी पढ़े: ब्रह्ममुहूर्त में नहीं करना चाहिए ये काम, मुहूर्त में उठने वाले लोग होते हैं बुद्धिमान
गिरिराज सिंह ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने चुनाव, सत्ता और वोट के लिए देश को बांट दिया। धर्म का आधार लिया। जब राहुल गांधी केरल गए थे तो उन्होंने उत्तर भारत को गाली दी। अब तमिलनाडु गए है तो तमिलनाडु को बांटकर वोट लेना चाहते हैं। तमिल के लोग इन्हें कभी नहीं स्वीकारेंगे।
ममता दीदी के राज में लोकतंत्र नहीं है। बंगाल में किम जोंग का तंत्र चल रहा है। इसलिए इनका जाना तय है। भाजपा 200 से ज्यादा सीटें लाएगी और बंगाल में सरकार बनाएगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह pic.twitter.com/cHvnCxM8TF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021
ममता दीदी के राज में लोकतंत्र नहीं है। बंगाल में किम जोंग का तंत्र चल रहा है। इसलिए इनका जाना तय है। भाजपा 200 से ज्यादा सीटें लाएगी और बंगाल में सरकार बनाएगी।
यह भी पढ़े: Corona Vaccine: राजधानी में दूसरे फेस का Vaccination शुरू