Kangana Ranaut के जन्मदिन पर पहुंची कई हस्तियां, Photos देख कहेंगे WOW
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बर्थडे के दिन उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थलाइवी (Thalaivi)’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को मुंबई और चेन्नई दोनों जगह लॉन्च किया गया।

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बर्थडे के दिन उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थलाइवी (Thalaivi)’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को मुंबई और चेन्नई दोनों जगह लॉन्च किया गया। रिलीज के साथ ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं चेन्नई के बाद मुंबई में हुआ फिल्म ‘थलाइवा’ का लॉन्च।
फिल्म के लॉन्चिंग में कंगना ने अपना जलवा बिखेरा है। मंगलवार का दिन अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए अहम दिन था। उनकी बहुचर्चित फिल्म के लॉन्चिंग के अलावा उनका बर्थडे भी था। मुंबई से लेकर चेन्नई तक में कंगना ने अपना जन्मदिन मनाया। मंगलवार रात को मुंबई में कंगना ने टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ पार्टी की।
Kangana Ranaut के जन्मदिन का जलवा
उन्होंने फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरिज में शेयर किए हैं। कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल हो क्या’ को एकता कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था। बता दें कि 23 मार्च को कंगना रनौत 34 साल की हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें कंगना के अलावा इंडस्ट्रीज के कई सेलेब्स शामिल हुए।
यह भी पढ़े
- Corona Positive: Aamir Khan को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन में हैं बॉलीवुड के ‘Hit Machine’
- राधा जी के बरसाना में खेली गई लट्ठमार होली, जानिए क्या है इसके पीछे का इतिहास ?
अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी जैसी हस्तियां भी पार्टी में मौजूद थे। कंगना फिल्म लॉन्चिंग से लेकर बर्थडे पार्टी तक ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इस इवेंट में कंगना की एंट्री भी धांसू थी। उन्होंने पुराने जमाने वाली गाड़ी से इस इवेंट में एंट्री मारी, जो देखते ही बन रही थी।